बनीखेत का चप्पा चप्पा गूंज उठा” चलो शिमला” के नारों से 

--Advertisement--

Image

बनीखेत – भूषण गूरूंग 

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 13 अगस्त को पेंशन अधिकार रैल्ली के लिए हर जिला में हर खण्ड में इस समय महासंघ के पदाधिकारी कर्मचारियों तथा लोगों के बीच अपना संदेश लेकर जा रहे हैं I

न्यू पेंशन स्कीम तथा ओल्ड पेंशन स्कीम मे क्या अंतर है, पुरानी पेंशन योजना की बहाली क्यों जरूरी है, कर्मचारियों के अलावा आम जनमानस इस आंदोलन में अपनी भागीदारी क्यों सुनिश्चित करें, पदाधिकारियों के द्वारा यह समझाया जा रहा है I

इसी कड़ी का खंड बनीखेत भी गवाह बना 

राज्य प्रवक्ता ओम आजाद की अध्यक्षता में बनीखेत में “चलो शिमला” अभियान के लिए कर्मचारियों तथा लोगों को प्रेरित किया गया I इस अभियान की विधिवध शुरुआत बनीखेत बाजार के चौराहे से “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के उद्घोष से की गई I

सरकारी बसों, प्राइवेट बसों, दुकानों एवं चौराहे पर भीड़ में हर जगह चलो शिमला पेंशन अधिकार रैली के लिए लोगों को जागरूक किया गया I

ओम आजाद ने मीडिया से विचार सांझा करते हुए बताया कि अभी भी लाखों कर्मचारियों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय से उम्मीद है कि इस सत्र में पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर दी जाएगीI

उन्होंने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय अगर ऐसा कर देते हैं तो लाखों कर्मचारी एक महारैली के रूप में उनका धन्यवाद करने शिमला पहुंचेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो लगभग दो लाख कर्मचारी 13 अगस्त को शिमला पहुंच रहे हैं जिन की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली होगी I

आजाद ने बताया कि अगर सरकार चाहती है कि इस विधानसभा चुनाव में कर्मचारी दिल खोल कर उनका साथ दें तो एक मात्र रास्ता पुरानी पेंशन योजना की बहाली है, दूसरा कोई विकल्प नहीं है  I इस बार अगर कर्मचारी वोट करेगा तो मात्र ओ पी एस के नाम पर करेगा I

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर बहुत से विभागों के कर्मचारी एवं व्यवसायी उपस्थित रहे I खंड बनीखेत के प्रधान (पीटीएफ) विश्वनाथ तथा महासचिव विनय जसवाल ने भी इस अभियान में शिरकत की I प्रधानाचार्य जगजीत आजाद विशेष रुप से इस अवसर पर उपस्थित रहे I

इसके अलावा विद्युत विभाग से दिनेश, दौलत राम, पीडब्ल्यूडी विभाग से दीपक भगवालिया (जिलाध्यक्ष सर्वेयर यूनियन) कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा, रवि ठाकुर, कोऑपरेटिव सोसाइटी से इंस्पेक्टर कमल जसवाल , गुरचरण सिंह, राजकुमार, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, शशि कुमार, सुनील,पवन जस्वाल तथा बहुत से NPSEA के सहयोगी साथी उपस्थित रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...