बनखंडी में स्थापित होगा भारत का पहला IGBC प्रमाणित चिड़ियाघर, CZA से मिली मंजूरी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थापित होने वाला ‘दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान’ पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक अनूठी पहल बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में बनने वाला यह उद्यान भारत का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा।

जिसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से पर्यावरण अनुकूल प्रमाणन प्राप्त होगा। यह परियोजना सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के उच्च मानकों का पालन करते हुए बनाई जा रही है, जो हिमाचल प्रदेश की इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‘दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान’ परियोजना का पहला चरण लगभग 230 करोड़ रुपए की लागत से 25 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया जा रहा है। जिसके वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की संभावना है। 619 करोड़ रुपए के लागत से निर्मित होने वाला प्राणी उद्यान पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा और इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पहले चरण के अंतर्गत जैव विविधता सुनिश्चित करते हुए 34 पशुओं के बेड़े बनाए जाएंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके तहत एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर छिपकली, मगरमच्छ, घड़ियाल और विभिन्न पक्षियों की प्रजातियों सहित 73 प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

चिड़ियाघर में एक नॉक्टर्नल हाउस बनाया जाएगा, जिसमें बिल्लियों की प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, चिड़ियाघर में एक वेटलैंड एवियरी में स्वदेशी प्रजातियों के पक्षियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा में स्थापित हो रहे दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान से क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख लगेंगे। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जिला की अद्वितीय सुंदरता और प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित की जा रही पर्यावरणीय अनुकूल अधोसंरचना से कांगड़ा जिला पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन कर उभर रहा है। यह नवीन प्रयास राज्य सरकार की इको-टूरिज्म और सतत् विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है, जिससे कांगड़ा राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में स्थापित हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...