बद्दी व दाड़लाघाट में चिट्टे के 2 मामले पकड़े, चम्बा के चुराह की महिला समेत 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिले के तहत 2 अलग-अलग स्थानों में पुलिस न चिट्टे के साथ महिला व व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में बद्दी में एसआईयू की टीम ने एक महिल से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस थाना बद्दी के तहत प्रभारी एसआईयू बद्दी सहायक उप निरीक्षक नरेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिला आरोपी भूम देई पुत्री स्वर्गीय रघुराम निवासी गांव ब्याला डाकघर लेसवीं तहसील चुराह जिला चम्बा से 10.50 ग्रा चिट्टा बरामद किया गया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।

दूसरे मामले में दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार अपनी टीम के साथ गत रात्रि काकड़ा रोड पर गश्त के दौरान लिंक रोड मनलोग बड़ोग के पास पहुंचे।

इस दौरा सड़क किनारे सुनसान जगह में एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। थाना प्रभारी ने गाड़ी में बैठे चालक से पूछताछ करनी चाही तो वह हड़बड़ा गया व उसने अपनी सीट के नीचे कुछ छिपाने की कोशिश की। संदेह होने के कारण पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो चालक सीट के नीचे 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...