बद्दी महिला पुलिस थाना की टीम ने लापता बच्चे की 03 घण्टों के भीतर की तलाश, किया परिवार के हवाले

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस जिला बद्दी जागृति अभियान में हजारों महिलाओं को तो जागरुक कर ही रही है। पर दूसरी तरफ महिला थाना बद्दी की टीम थाना प्रभारी नरपत राम के नेतृत्व में हर रोज किसी ना किसी लापता इंसान को अपनों को अपने से मिलाने में भी कमी नही रख रही है।

जानकारी के लिए बता दे कि बीते दिन एक महिला थाना बद्दी मै गुमशुदगी का मामला आया की भूपनगर तहसील बद्दी में रह रहे एक प्रवासी परिवार का 17 साल का लड़का स्कूल से घर वापिस नहीं आया है। सूचना मिलने के तुरन्त बाद महिला पुलिस थाना बद्दी से लड़के की तलाश में टीम रवाना हुई। जिसके द्वारा 03 घण्टों के भीतर लापता बच्चे को डोरियां गांव से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।

थाना प्रभारी नरपत राम के बोल

थाना प्रभारी नरपत राम ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित ढूंढ कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और भविष्य में भी अगर किसी का अपना खो जाता है तो बद्दी पुलिस अपनों से बिछड़ने को मिलने का कार्य करती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...