बद्दी – रजनीश ठाकुर
बद्दी महिला थाना मैं देर रात दो गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए जिसमे एक महिला दुर्गा देवी ने बच्चे के गुम होने का मामला 112 के तहत दर्ज करवाया। महिला गांव नौरंगा पीओ दामोरपुर बिहार की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि मेरा बच्चा दुर्गेश दशेहरा देखने बिलाबाली बद्दी मैं गया था।
बही दूसरी तरफ हरी लाल गांव पिरोना समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। जिसका बेटा 5 साल का दिव्याशु बिलावाली दशहरा ग्राउंड मेले मैं खो गए थे। हरिलाल पुलिस थाना महिला बद्दी पहुंचा और उसने अपना मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई रत्न लाल टीम के साथ निकले और दोनो बच्चो की तलाश में तुरत अपनी टीम के साथ निकले और एक घण्टे के भीतर ही पुलिस ने बच्चो को ढूंढ निकाला और बचो को परिवार के हवाले कर दिया।
एसएचओ महिला थाना बद्दी नरपत राम के बोल
एसएचओ महिला थाना बद्दी नरपत राम ने कहा की हमे बच्चों के गुमशुदा की रिपोर्ट मिली और हमने मोका पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को दशहरा ग्राउंड भेजा। जहा से बच्चे गुम हुए थे और पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही बच्चों को ढूंढ निकाला और परिवार की हवाले कर दिया।

