सोलन – रजनीश ठाकुर
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शक के आधार पर आरोपी हुसन चन्द पुत्र अमर चन्द निवासी प्लासड़ा, नंगल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से 426 ग्राम चूरापोस्त/भुक्की बरामद की। जिस पर पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पुलिस ने चोरी के मामले को महज़ दो दिन में सुलझाकर तीनों आरोपीयों को किया गिरफ्तार किया और दूसरी तरफ दिनांक 14-08-2023 को पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज एक चोरी के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों (1) साहिल कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी गाँव रख घनसोत तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिप्र, (2) अजय पुत्र विक्की निवासी गाँव रख घनसोत तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिप्र व (3) सेवक पुत्र धर्मपाल सिहं निवासी रख घनसोत तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिप्र को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें आज माननीय न्यायालय नालागढ़ में पेश किया जा रहा है।

आरोपियों ने पंजैहरा में एक दुकान से बैटरियाँ और अन्य सामान चुराया था। वही बद्दी पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मोटरवाहन अधिनियम के तहत 135 चालान किये।
साथ में बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही की और बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जोघो व दभोटा में कुल 4 चालान किये जिनमें कुल 20,000/- रुपए जुर्माना किया गया है।
यह जानकारी डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने दी।

