बद्दी पुलिस द्वारा छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरुक

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रमेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, राकेश रॉय , प्रभारी पुलिस थाना बद्दी व प्रभारी यातायात बद्दी द्वारा छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया।

उन्होंने उपस्थित छात्रों को अवगत्त कराया कि नशा एक धीमा ज़हर है जिसके सेवन से लोगों का जीवन अंधकार में डूब रहा है। आज की युवा पीढ़ी नशीले पद्दार्थों का सेवन करके स्वंय को पथभ्रष्ट कर रही है।

नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान करता है बल्कि उसके परिवार को भी पतन की ओर धकेल देता है। समाज में अधिकतर अपराधों में बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण नशे के बढ़ते सेवन को ही माना गया है।

इसी के तहत हिमाचल पुलिस द्वारा “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप को भी लॉच किया गया था। उन्होंने इस दौरान हिमाचल पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान “प्रधाव्” की चर्चा भी की जिसका उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग से लड़ने के लिए युवाओं के विचारों को एकत्रित करना था।

उन्होंने युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों को समझते हुए नशे के विरुध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने यातायात को लेकर विभिन्न नियमों के बारे में भी छात्रों को अवगत्त कराया और उन्हें यातायात के नियमों की पालना करने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...