बद्दी के 4 स्पा सैंटरों में पुलिस की रेड, देह व्यापार का पर्दाफाश; 17 युवतियां रैस्क्यू

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दावत चौक स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सैंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 17 युवतियों को रैस्क्यू किया और 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले कुछ समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ स्पा सैंटरों में मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है।

इसके चलते पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार विशेष टीमों का गठन किया गया था। रणनीति के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान चारों स्पा सैंटरों से कुल 17 युवतियों को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया। पुलिस प्रशासन अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर रहा है।

वहीं, इन अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले 6 अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम’ की धारा 3 और 4 के तहत 4 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

एसपी विनोद धीमान के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस जिले के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला, धर्मशाला और चंबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, धर्मशाला और चंबा...

हिमाचल: बिजली सब्सिडी के लिए इस दिन से शुरू होगी राशन कार्ड को मीटरों से जोड़ने की प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी लेने के लिए...

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...