बद्दी आगज़नी की घटना को लेकर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने अधिकारियों के साथ की बैठक

--Advertisement--

बैठक में CPS रामकुमार चौधरी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी एनआर एरोमा कंपनी में आग जनि की घटना के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आयी। आपको बता दें कि आगजनी की इस घटना में अभी तक पाँच वर्कर की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है और तक़रीबन 30 वर्कर घायल हुए थे और सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ अभी भी पाँच वर्कर लापता है, जिनकी तलाश जारी है।

इसी उपलक्ष्य में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज सभी विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उद्योग मंत्री ने सभी अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि उद्योगों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उद्योग मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विभाग की लापरवाही भी सामने आयी है क्योंकि जिस कंपनी में आग लगी थी, उसमे इस्तेमाल होने वाले केमिकल की रजिस्ट्रेशन न तो पोल्युशन डिपार्टमेंट में थी और न ही एक्साइज़ डिपार्टमेंट में। ये विभागों की सरासर लापरवाही सामने आ रही है और ऐसे अधिकारियों के ख़िलाफ़ सरकार सख़्त कार्यवाही करेगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि इस घटना की एसआईटी घटित कर ली गई है। जो जाँच करके अपनी रिपोर्ट सममिट करेगी। उन्होंने कहा कि घटना में घायल व मृत परिवारों को मुख्य मंत्री जल्द ही राहत की घोषणा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...