
मनरेगा के तहत काम न मिलने से परेशान बतराहन के मनरेगा मजदूर पहुंचे फतेहपुर, दिया सांकेतिक धरना, पंजीकृत महिला मजदूरों का अरोप पिछले करीब आठ बर्षों से उन्हें मनरेगा के तहत नही मिला रोजगार।
फतेहपुर – अनिल शर्मा
बिकास खँड फतेहपुर की पँचायत बतराहन के बार्ड नम्बर तीन के मनरेगा मजदूर मनरेगा के तहत काम न मिलने से परेशान होकर बुधबार को खँड कार्यलय फतेहपुर पहुंचे ब खँड बिकास अधिकारी के कार्यलय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया ।
इससे पूर्ब मीडिया से रूबरू होते हुए मनरेगा के तहत पंजीकृत महिला मजदूरों ने बताया पिछले करीब आठ बर्षों से उन्हें मनरेगा के तहत कार्य नही मिला है जिसके चलते उन्हें परिबार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है ।
मनरेगा मजदूरों में सुमना देबी ,कांता देबी ,सुमन देबी ,सिल्मो ,पुष्पा ,कृष्णा देबी ,सपना देबी ,कश्मीरा देबी ,दर्शना ,प्रबीन कुमार ,अलका ,उषा ,शारदा देबी ,अनु देबी ,सन्दला ,पुष्पा सहित अन्य ने बताया बो बार -बार पँचायत से मनरेगा के तहत कार्य दिलबाने की अपील करते रहे हैं लेकिन उन्हें मनरेगा के तहत कोई भी कार्य नही मिला है ।
वहीं इस पर जब खँड विकास कार्यलय फतेहपुर में कार्यरत सुपरिडैंट मनोज कुमार शर्मा के साथ बात की तो उन्होंने कहा मनरेगा मजदूरों की समस्या जायज है इसलिए उन्होंने तुरन्त पँचायत सचिब को आगामी दो -तीन दिन के भीतर मनरेगा मजदूरों को कार्य उपलब्ध करबाने के निर्देश दिए हैं ।
बताया सरकार के निर्देशों पर मनरेगा मजदूरों को एक साल में 120 दिन का रोजगार देना तय किया गया है ।
वहीं समिति सदस्य तम्मना ने बताया उनकी पँचायत बतराहन के बार्ड नम्बर तीन के मनरेगा मजदूरों को पिछले लंबे समय से कार्य नही मिला है ।
जिसके समर्थन में बो भी खँड कार्यलय फतेहपुर आई है । बताया कार्यलय सुपरिडैंट के आश्बासन के बाद मनरेगा मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है । इस मौके पर कुट वासी और लोहारा के समिति सदस्य हरपाल सिंह छोटू और नीटू उपस्थित रहे।
