बड़े अस्पतालों के चक्करों से मिला छुटकारा, घर के पास मिल रही सुविधा

--Advertisement--

बड़े अस्पतालों के चक्करों से मिला छुटकारा, घर के पास मिल रही सुविधा, भोरंज के नागरिक अस्पताल में लोगों को मिल रही हैं बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं, लगभग 11.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन में चल रही हैं ओपीडी, प्रदेश सरकार ने इस आदर्श चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर भी किए हैं नियुक्त

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक आदर्श चिकित्सा संस्थान विकसित करने तथा लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बहुत ही सराहनीय परिणाम सामने आने लगे हैं।

इससे लोगों को स्वास्थ्य की जांच तथा आम बीमारियों के उपचार के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय या अन्य बड़े अस्पतालों में जाने की जरुरत नहीं पड़ रही है। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों, अल्ट्रासाउंड और कई अन्य टैस्टों की सुविधा घर के पास ही मिल रही है। इसकी एक झलक भोरंज के नागरिक अस्पताल में भी देखी जा सकती है।

प्रदेश सरकार ने भोरंज के नागरिक अस्पताल को आदर्श चिकित्सा संस्थान घोषित किया है और इसके लिए लगभग साढे ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक भवन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है। इस भवन में क्षेत्र के मरीजों को ओपीडी, लैब और कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की है। प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल के विस्तार के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया है, जिससे क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भोरंज अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड और अन्य टैस्टों की सुविधा उपलब्ध होने के कारण अब क्षेत्रवासियों को आम बीमारियों के इलाज के लिए हमीरपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उनका इलाज भोरंज में ही हो रहा है।

भोरंज के आम मरीजों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे बहुत बड़ी राहत मिली है। वे आदर्श अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...