बच्चो को नशे से दूर रखने के लिए खेलें सबसे बेहतर विकल्प -अश्वनी सूरी

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के जूनियर खिलाड़ियों द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन नूरपुर के बचत भवन में किया गया । इस टूर्नामेंट मे नूरपुर के अलावा ज्वाली, नगरोटा, पठानकोट, मुकेरियां , सुलियाली आदि से खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में 60 के लगभग खिलाड़ियों ने भाग लिया । ओपन में ध्रुव ओर सिमर पठानकोट की जोड़ी विजेता व रोहित ओर विशाल पठानकोट की जोड़ी उपविजेता रही । वहीं 35 प्लस मे निखिल ओर भूपिंदर मुकेरियां की जोड़ी विजेता व गुलाब ठाकुर ओर अनिश शर्मा नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की जोड़ी उपविजेता रही ।

इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में व्यापार मंडल नूरपुर के अध्यक्ष अश्वनी सुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स क्लब समय समय पर इस प्रकार के खेलो का आयोजन कर युवायो को खेलो के प्रति आकर्षित करती रहता है ।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज का युवा नशे की तरफ बढ रहा है ऐसे में खेले ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जिससे हम युवा पीढ़ी को नशे की ओर जाने से रोक सकते है ।खेलो से ही युवा मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनते है ।उन्होंने नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के युवा खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।मुख्यातिथि ने विजेता व उप विजेता खिलाडियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।

इस मौके पर नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों के अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे विभिन्न जगह के खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...