बच्चों के साथ अब शिक्षकों को भी भेजनी होगी दैनिक हाजिरी

--Advertisement--

Image

चंबा- भूषण गुरूंग

कोरोना महामारी के बीच फिर एक बार फिर खुल रहे स्कूलों में तैनात अध्यापकों को अपनी दैनिक उपस्थिति की रिपोर्ट भी कार्यालय भेजनी होगी। इस तरह की व्यवस्था उच्च शिक्षा विभाग चंबा शुरू करने की तैयारी में है। इससे पहले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की रिपोर्ट ही विभाग की ओर से प्रतिदिन मांगी जा रही थी।

अब बच्चों के साथ-साथ स्कूल में तैनात अध्यापकों और स्टाफ की भी दैनिक हाजिरी विभाग के कार्यालय में पहुंचेगी। विभाग की ओर से की जा रही इस व्यवस्था से स्टाफ की उपस्थिति भी रोजाना विभाग को मिलेगी। साथ ही स्टाफ की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में निरीक्षण के लिए भी विभागी अफसरों को आसानी रहेगी।

कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बार-बार बंद हुए हैं। ऐसे में बच्चों की उपस्थिति रिपोर्ट विभाग की ओर से रोजाना मांगी गई है। इसी तर्ज पर अब विभाग योजना बना रहा है कि स्कूलों में अध्यापकों की रोजाना कितनी उपस्थिति रहती है, इसके बारे में भी जानकारी मिलती रहे।

वहीं, दूसरी तरफ जिले में तीन फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में विभाग ने स्कूल प्रमुखों को परिसर और कक्षाएं सैनिटाइज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह का कहना है कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों की भी रोजाना उपस्थित रिपोर्ट लेने पर विचार किया जा रहा है। कहा कि गूगल सीट पर एक कॉलम अतिरिक्त जोड़ा जाएगा, जिससे यह जानकारी रोजाना विभाग को उपलब्ध होती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...