कहा… चाचा नेहरू का संदेश, बच्चों से प्रेम और उनके विकास के प्रति समर्पण ही सच्ची राष्ट्र सेवा
शाहपुर, 14 नवम्बर – नितिश पठानियां
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज डीएवी पब्लिक स्कूल गोजू में आयोजित बाल दिवस, वार्षिक स्पोर्ट्स मीट एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पठानिया ने कहा कि नेहरू जी ने हमेशा बच्चों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना और उनके प्रति इसी प्रेम के कारण समूचा देश उन्हें आज भी ‘चाचा नेहरू’ के नाम से याद करता है।

उन्होंने कहा नई पीढ़ी की शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा पर किया गया निवेश ही भविष्य के सशक्त भारत की गारंटी है।
विधायक ने कहा कि आधुनिक भारत की प्रगति में नेहरू जी की दूरदर्शी सोच निर्णायक रही है, और आज भी उनके विचार राष्ट्र के विकास मार्ग को दिशा देते हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की दीर्घकालिक मांग पर स्कूल परिसर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे विद्यालय अब अपने प्रस्तावित अतिरिक्त भवन निर्माण को तेजी से आगे बढ़ा सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस निर्णय के लिए पठानिया का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने दुर्गेला में नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की और बच्चों के प्रोत्साहन हेतु अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बच्चों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनका कर्तव्य है। इससे पूर्व उन्होंने रैत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मान, खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
उपमुख्य सचेतक ने मंच से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन समिति ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का विधिवत शुभारंभ किया, जहां बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय की पाबंदी हर जिम्मेदार अधिकारी की पहचान है किसी भी कार्यक्रम में मुख्यातिथि से पहले उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। मुख्यातिथि ने दसवीं की 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पांच सौ-पांच- सौ रूपये तथा बालदिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को 11000 रूपये आशीर्वाद के रूप में भेंट किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल कटोच ने मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा अविभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक रहने तथा अपने जीवन में अनुशासन को अपनाने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम:
– योग शो
– पिरामिड शो
– लेज़िम शो
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
– कक्षा 10 के शीर्ष सात मेरिटोरियस छात्रों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया
– रितिका चौधरी को राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया
– वन्या दीक्षित को राष्ट्रीय खेलों में ₹5,000 जीतने के लिए पुरस्कृत किया गया
– मुख्य अतिथि ने स्कूल को ₹11,000 का विशेष योगदान प्रस्तुत किया
– कक्षा 3-10 के लिए 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, सैक दौड़, फ्रॉग रेस और अधिक सहित रोमांचक आयोजन
विजेता:
– कक्षा 3:
– 50 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: गणेश, 2nd: अमन, 3rd: अद्विक
– 50 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: अंशिका, 2nd: अवनी, 3rd: इशिता
– फ्रॉग रेस (बॉयज़): 1st: सृजन, 2nd: अर्नव, 3rd: रियांश
– फ्रॉग रेस (गर्ल्स): 1st: अयाना, 2nd: अवनी, 3rd: मधवी
– कक्षा 4:
– सैक रेस (बॉयज़): 1st: अभिनव, 2nd: आरव, 3rd: अर्नव
– 100 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: अभिनव, 2nd: शिवाय, 3rd: शिवया
– लेमन रेस (गर्ल्स): 1st: माही, 2nd: अशिता, 3rd: नैर
– कक्षा 5:
– लेमन रेस (गर्ल्स): 1st: एंजेल, 2nd: अस्था, 3rd: दिव्यांशी
– 100 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: एंजेल, 2nd: आयाना, 3rd: अन्वी
– 100 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: समर, 2nd: अक्षत, 3rd: रचित
– कक्षा 6:
– 100 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: अनव, 2nd: हर्षित, 3rd: अर्नव
– 100 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: अराध्या, 2nd: स्वाति, 3rd: अर्पिता
– कक्षा 7:
– 100 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: प्रत्यक्ष, 2nd: अथर्व, 3rd: अंश
– 100 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: आलिया, 2nd: पायल, 3rd: अराध्या
– कक्षा 8:
– 200 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: अर्नव कटोच, 2nd: ईशांत शर्मा, 3rd: अक्ष
– 100 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: शनाया, 2nd: कृतिका, 3rd: सुनाक्षी
– कक्षा 9:
– 100 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: पियुष, 2nd: प्रियांश, 3rd: अक्षित
– 200 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: गुंजन, 2nd: मान्या, 3rd: नव्या
– कक्षा 10:
– 100 मीटर दौड़ (बॉयज़): 1st: स्काशम चौधरी, 2nd: गौरव, 3rd: आर्यन
– 200 मीटर दौड़ (गर्ल्स): 1st: रिया, 2nd: दिया, 3rd: यशिका
रिले रेस:
– 9वीं और 10वीं बॉयज़: 1st: दयानंद हाउस, 2nd: लेखराम हाउस, 3rd: हंसराज हाउस
– 7वीं और 8वीं: 1st: शार्द्धानंद हाउस, 2nd: लेखराम हाउस, 3rd: हंसराज हाउस
ओवरऑल हाउस विनर:
1st: दयानंद हाउस
2nd: हंसराज हाउस
3rd: शार्द्धानंद हाउस

ये रहे उपस्तिथ
इस अवसर पर तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलभूषण, स्कूल स्टाफ, अभिभावक व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

