बग्गा में तेदुंए ने महिला पर हमला कर उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

बग्गा में तेदुंए ने महिला पर हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस व फोरेंसिक टीम मौका पर पहुंची

महिंद्र सिंह/बग्गा -कुठेड़

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत बग्गा में तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान आयोध्या बीबी (60) पत्नी फंगो दीन निवासी बग्गा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आयोध्या बीबी मंगलवार रात को अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी जबकि उसका पति फंगो दीन कमरे व बेटा घर के पास ही मक्की की फसल की रखवाली को सोया हुआ था।

करीबन 11 बजे तेंदुए ने बाहर सोई महिला आयोध्या बीबी पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया तथा चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए तथा परिजनों की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग गया। इसके बारे में पंचायत प्रधान मदन राणा को सूचित किया गया।

पंचायत प्रधान मदन राणा मौके पर पहुंच गए तथा देखा कि महिला का बिस्तर खून से लथपथ था जबकि नीचे भी खून ही खून पड़ा हुआ था। महिला को उपचार हेतु टांडा ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा टीम पुलिस टीम सहित महिला के घर पहुंच गए तथा फोरेंसिक टीम भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

पंचायत प्रधान मदन राणा व युवक मंडल कुठेड़ के प्रधान सुनील भलाड़ू ने प्रशासन से मांग उठाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा के बोल

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा कि महिला तेंदुए के हमले से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...