बकरीद का त्योहार बना सद्भावना दिवस, अमरनाथ के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

कोटला क्षेत्र के भाली ,रजोल ,अनूठी, चननी, त्रिलोकपुर व जोलना में बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया गया।

इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ईद – उल जुहा के दिन को सदभावना दिवस के तौर पर मनाया।

इस ईद की खास बात यह रही कि मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत बड़ी तादाद में लोगों ने अमरनाथ यात्रा में हुए हादसे पर अफसोस जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके एवं परिवारों के लिए दुआएं मांगी गई।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों और नुमाइंदों ने देश भर में अपने अपने मोहल्लों के लोगों के साथ ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआएं की गईं। इस मौके पर कौमी इत्तेहाद बना रहे इसके लिए खास तौर पर दुआ मांगी गई।

कार्यकर्ताओं ने देश वासियों और मुस्लिम समाज को अमन, शांति, भाईचारे और त्याग के पर्व की हार्दिक बधाइयां दीं, साथ ही आह्वान किया कि देश में हार्दिक सौहार्द का वातावरण बना रहे ।

इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक केडी हिमाचली ने कहा की हम सभी इस भाईचारे को बनाये रखें और कायदे-के दायरे में रहकर ही ईद की खुशियां मनाये ।

द -कानून के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अपील की है कि किसी भी तरह की अराजकता न फैलने दें। कुछ विदेशी ताकतें और देश के चंद असमाजिक तत्व ऐसे अवसर पर शैतानी हरकतों के जरिए हिंदुस्तान की फिज़ा बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।

ऐसे लोगों की पहचान करते हुए उन्हें कानून के हवाले करें और एकता, शांति, सद्भावना, प्रेम और उल्लास का माहौल बना रहने में अपना कर्तव्य निभाएं।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नूरपुर के महासचिव आकिब जावेद ,गुलाम कादर, वशीर ,उमरदीन, आलम दीन, गुलजार, मोहम्मद मियां आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...