बंदूक के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, गोली चलने से दिल्ली का पर्यटक घायल

--Advertisement--

बंदूक के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, गोली चलने से दिल्ली का पर्यटक घायल

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर में बंदूक की गोली चलने से एक दिल्ली का पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए युवक का चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है की इलाज के बाद पर्यटक की हालत स्थिर बनी हुई है।

असल में ये मामला सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी के पास ऑन खादरी में एक ढाबे पर सामने आया है। दिल्ली वापस जा रही चार युवकों की एक टोली में से एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी लेनी चाही तो बंदूक चल पड़ी, जो मनीष को लगी।

इस घटनाक्रम में बुरी तरह घायल मनीष को नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के चार युवक श्री रेणुकाजी घूमने आए थे। शाम को वापस दिल्ली लौटते हुए ऑन खादरी के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। उनमें से दो युवक गैलरी पर घूमते हुए ढाबे के एक कमरे में टंगी बंदूक को निकालकर ले आए।

एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी खींचनी चाही, लेकिन लोडेड बंदूक चल पड़ी और उसमें से निकले छर्रों ने मनीष को घायल कर दिया।

मनीष को घायल हालत में उसके साथी दीपक, सतपाल और सुशील ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मनीष के परिजन पीजीआई चंडीगढ़ से एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां पर ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। जबकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एएसपी सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...