बंदला के ग्रामीणों की पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने दिया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

प्राइमरी स्कूल भवन में किसके कहने पर ठहर रही है ठेकेदार की लेबर

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले के बंदला में बन रहे देश के एक मात्र हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को जल शक्ति विभाग द्वारा दो इंच मोटी पाईप लाईन बिछा कर निर्माण कार्यों के लिए पानी देने पर बबाल खड़ा हो गया है। बुधवार को बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने ग्रामीणों की आवाज को बुलंद करते हुए विधायक और जल शक्ति विभाग से प्रश्न किया है कि ग्रामीणों का पानी काटकर क्यों एक ठेकेदार को लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने इस मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ धरना भी दिया।

उनका कहना था कि इस कारण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का भारी संकट खड़ा हो गया है । उन्होंने कहा कि गांव की पेयजल स्कीम से हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के भवनों के निर्माण के लिए पानी का कुनेकशन देने के कारण पिछले 3 माह से सारे क्षेत्र में पानी का भारी संकट गहरा गया है । उन्होंने यह भी कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के कार्य में एक ठेकेदार के माध्यम से लगी लेबर को गैर-कानूनी ढंग से कोग की प्राथमिक स्कूल भवन को आवास में बदलते हुए वहाँ ठहरा दिया गया है । ताकि संबन्धित ठेकेदार को लाभान्वित किया जा सके ।

उन्होने हैरानी व्यक्त की कि स्कूल भवन में मजदूरो द्वारा न केवल खाना बनाया जाता है बल्कि वहाँ शराब भी पीते हैं जो किसी भी शिक्षा मंदिर में किया जाना दंडनीय अपराध है। ठाकुर ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है तथा आस-पास के हजारों लोगों को जान-बूझ कर विभिन्न कठिनाइयाँ व परेशानियाँ पैदा की गई है |

उन्होने मुख्यमंत्री , जल शक्ति मंत्री और स्थानीय विधायक व इसी क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का ध्यान आकर्षित करते हुए उनसे प्रश्न किया है कि वे बताएं कि इस प्रकार की लापरवाही व मनमानी तथा गैर-कानूनी गतिविधियाँ किसके इशारों पर हो रही है और इसके लिए कौन उत्तरदाई है ।

बंबर ठाकुर ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे उन्हें इन सभी मामलों में न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और आवश्यकता हुई तो धरना- प्रदर्शन भी करेंगे |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...