बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से गिरी 19 साल की युवती…मौत

--Advertisement--

दर्दनाक हादसा, बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से गिरी 19 साल की युवती…मौत।

शिमला – नितिश पठानियां 

तीसरी मंजिल पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने जा रही 19 साल की युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला ने कर दिया।

खुद को बचाने में युवती का संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे आईजीएमसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। हादसा शिमला के उपनगर टूटू के ढांढा गांव में पेश आई।

जानकारी अनुसार हिमांशी शर्मा (19) पुत्री अशोक शर्मा तीसरी मंजिल पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने जा रही थी। इस बीच बंदरों ने उस पर हमला कर दिया।

हिमांशी अपनी जान बचाने के चक्कर में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। लहूलुहान अवस्था में उसे आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। हिमांशी के पिता की ढांढा में दुकान है। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतका का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुखद है।

उन्होंने कहा कि शिमला में बंदरों के लगातार बढ़ रहे हमलों को देखते हुए वाइल्डलाइफ अथॉरिटी को पत्र लिखा गया है। इसमें वाइल्डलाइफ अथॉरिटी से शिमला शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर वो कर्मचारी तैनात करने का आग्रह किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...