बंजार में आग से दो मकान जलकर राख, ऊंची उठती लपटों से दहशत, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

बंजार में आग से दो मकान जलकर राख, ऊंची उठती लपटों से दहशत, लाखों का नुकसान

कुल्लू – अजय सूर्या 

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के तहत आने वाले जिभी क्षेत्र के भलाग्रां में सुबह-सबेरे एक काष्ठकुणी शैली के मकान में अचानक आग लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटें उठते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन घर काष्ठकुणी शैली का होने के चलते आग चारों तरफ फैली और देखते ही देखते घर राख के ढेर में तबदील हो गया।

लोगों के अनुसार आग की लपटें उठते ही हालांकि अग्रिशमन केंद्र को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन 1 घंटे तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। घर सडक़ के बिल्कुल साथ था। यदि समय पर अग्रिशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंच जाता, तो मकान को बचाया जा सकता था।

जानकारी के अनुसार यह मकान काफी बड़ा था और इसमें कई कमरे थे। मकान सहित सारी संपत्ति जलकर राख हो गई है।

प्रभावित परिवार की लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई है और परिवार सर्द रातों में खुलेआसमान तले रहने को मजबूर कर दिया है। यह मकान भाग सिंह का बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...