
बंजार – आदित्य
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के दमोठी के पास खड्ड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। तो वही बंजार पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
बंजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि यहां दमोठी पुल के नीचे खड्ड में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर शव को खड्ड से बाहर निकाला। वहीं उसे पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार निवासी लदेह रामनगर जिला उधमपुर जम्मू के रूप में हुई है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई यह सब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आएगा। वहीं स्थानीय लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं कि युवक यहां पर क्या काम करता था।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि बंजार पुलिस की टीम ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
