
ज्वाली – अनिल छांगु
जिला कांगड़ा में बंगाली समुदाय के जिलाध्यक्ष अनुपम मुखर्जी ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर चिट्टा माफॉय के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अनुपम मुखर्जी ने बताया कि अभी तक पुलिस के साथ मिलकर दर्जनों मामले पकड़वाए हैं तथा आगे भी अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कुछेक अपने समुदाय के लोगों से तो स्वयं ही यह कार्य बन्द करवा दिया गया है जोकि आज अच्छे कारोबार कर रहे हैं। अनुपम मुखर्जी ने कहा कि आज जवाली चिट्टा माफिया का गढ़ बन चुका है। तरनतारन, अमृतसर से चिट्टा की सप्लाई जवाली पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय के लोग अब पैसों की खातिर चिट्टा का धंधा कर रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे इस कार्य के लिए कई लोगों की धमकियों का भी सामना करना पड़ता है। अनुपम मुखर्जी ने कहा कि हमारे समुदाय को एससी कैटेगिरी में डाला जाए तथा बोर्ड का गठन किया जाए ताकि नॉकरियों में रियायत मिल सके।
उन्होंने कहा कि आज हमारे समुदाय के बच्चे अच्छे खिलाड़ी हैं तथा काफी पढ़े-लिखे हैं लेकिन उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पुश्तैनी काम को करने की पांगी की तर्ज पर परमिशन दी जाए या फिर नॉकरी दी जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल से मांग की है कि हमारे समुदाय के लिए अलग बोर्ड का गठन किया जाए।
