फोरलेन कम्पनी द्वारा लगाए जा रहे तारकोल प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण

--Advertisement--

भाली में लोगों ने बुलंद की आवाज, एसडीएम से उठाई कार्यवाही की मांग।

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अतंर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भाली में भी कार्य फोरलेन कार्य जोरों पर है 32 मील से आगे का कार्य पी०सी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

कंपनी द्वारा भाली पंचायत के आबादी बाले क्षेत्र में एक तारकोल प्लांट का निर्माण भी किया जा रहा। जिसके विरोध में ग्राम पंचायत भाली के ग्रामीणों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

शिकायतकर्ता अमन राणा ने बताया कि सड़कें देश प्रदेश व गाँवों की जीवन रेखाएँ होती हैं और विकास व सुरक्षा की दृष्टि से इस फोरलेन सड़क का निर्माण अति आवश्यक है परंतु कंपनी द्वारा आबादी बाले क्षेत्र में जो तारकोल प्लांट का निर्माण किया जा रहा है वो बिल्कुल गलत है।

जहां कंपनी द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है, उसके नजदीक स्थानीय वासियों के घर ,ढाबे व स्कूल इत्यादि हैं और किसी भी सूरत में इस प्लांट को यहां नही चलने दिया जाएगा।

इस बारे में पंचायत सहित निजी स्कूल ने प्रस्ताब पारित कर प्लांट को अन्य जगह कर लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भाली से आगे खाली जमीन है जहां पर वीरान जगह है प्लांट को वहां शिप्ट किया जाए।

उन्होंने बताया कि उपमंडल अधिकारी ज्वाली को इस बारे में शिकायत दी गई।उन्होंने बताया है कि अगर प्रशासन अगर उनकी सुध नहीं लेता है तो मजबूरन माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

कम्पनी के साइट इंचार्ज के बोल

इस बारे में अश्वनी कुमार,साइट इंचार्ज से बात हुई तो उन्होंने बताया कि प्लांट आधुनिक तरीके का है जिसमे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। तथा इस बारे में सभी जगह से एनओसी लेकर ही लगाया जा रहा है।

पंचायत सचिव के बोल

इस बारे में सचिव हरवंश से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पंचायत से तारकोल प्लांट के लिए किसी प्रकार की कोई एनओसी नहीं ली गई है। लोगों की शिकायत पर पंचायत में प्लांट के स्थान्तरित करने को लेकर प्रस्ताब पारित किया है।

एसडीएम ज्वाली के बोल

उपमंडल अधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप ठाकुर ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है मौके ओर जाकर जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...