फोन पर बुलाकर दराट-डंडों से हमला; बरोटीवाला के बुरांवाला में खूनी वारदात, चार हमलावरों ने लहूलुहान किए युवक

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत बुरांवाला में तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने चार लडक़ों पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रैफर कर दिया है। जबकि दो अन्यों को आंशिक चोटे आई है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की 15 दिन बाद शादी है।

पुलिस ने इस संदर्भ में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए तुरत हरकत में आते हुए नामजद छह युवकों में से चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह निवासी गांव छातीपुरा डाकघर बरोटीवाला ने बयान दर्ज करवाया की सोमवार को गौरव शर्मा निवासी बटेड ने फोन करके बुरांवाला बुलाया जहां गुरमीत, पंकज, हिमांशु उर्फ हन्नी व दीपक के साथ वहां चला गया।

बुरांवाला में गौरव, अश्वनी, कुनाल व सोढी निवासी सहित अन्यों ने दराट व डंडों से गुरमीत व अन्यों पर हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोढी ने हाथ में पकड़े दराट से पंकज के सिर पर किया और दूसरा वार उसके पेट के बाई साइड पर किया।

जिससे पंकज उसी समय बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर पडा तथा गौरव शर्मा व अन्य अन्यों ने डंडे बरसाए जिससे इसके व हिमांशु उर्फ हन्नी को चोटे आई।

पंकज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रैफर कर दिया गया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल 

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने धारा-307, 147, 148 , 149, 341, 506 के तहत हत्या के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गौरव शर्मा, अशोक कुमार, कुनाल व अश्वनी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...