हिमखबर डेस्क
कहते हैं न कि जब किस्मत पलटती है तो पल भर में खुशियों की भरमार आ जाती है। ऐसा ही वाक्यां कुछ हिमाचल प्रदेश के बुशहर रामपुर तहसील के अंतर्गत पंद्रह-बीस क्षेत्र के परविंदर फांकर के साथ हुआ। बीते चार साल से बेटिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम इलेवन पर अपनी किस्मत आजमा रहे परविंदर फांकर गुरुवार को करोड़पति हो गए।
गुरुवार को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में परविंदर फांकर ने ड्रीम इलेवन पर अपनी टीम बनाई। उनकी टीम पहले नंबर पर आ गई, जिसके बाद वो दो करोड़ रुपये जीत गए।
रामपुर तहसील में इतनी ज्यादा राशि जीतने वाले परविंदर अभी तक पहले व्यक्ति हैं। परविंदर चंडीगढ़ में एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं और ये राशि जीतने पर उन्होंने खुशी जताई है।

