
कांगड़ा – राजीव जसबाल
49वे सब-डिवीज़नल खेल परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का आयोजन आज फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ आरंभ हुआ।
जिसमें सदस्य एचपीसीए ,पार्षद व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने अपने कर कमलों के द्वारा फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमें भाग ले रही है। विजेता टीम को 11000/- व उपविजेता टीम को 5100/- का नक़द इनाम दिया जाएगा।
इसके बाद हॉकी , बास्केटबाल, कबड्डी , हैंडबॉल और योगा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं का समापन 26 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
पहले मैच में आम्बेडकर क्लब चम्बा ने जीएबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 4-1 से पराजित किया। दूसरा मैच छाऊ 11 और साईं बी के मध्य हुआ जिसमें छाऊ 11 ने साईं बी को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
ये रहे मौजूद
इस मौक़े पर सब डिवीज़नल खेल परिषद उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी सहित , अतुल चौधरी, दिनेश ब कोच राज कुमार उपस्थित रहे ।
