
व्यूरो रिपोर्ट
पर्यटन नगरी मनाली में होटलों की नकली वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से पैसे वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। यह गिरोह होटलों की वेबसाइट की तरह समांतर वेबसाइट बनाकर होटल मालिकों व पर्यटकों को चुना लगा रहे हैं। बुधवार को इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है।
थाना मनाली में मामला आईपीसी की धारा दर्ज हुआ है। एप्पल कंट्री रिजार्ट के मैनेजर अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया है कि इनके मनाली में स्थित एप्पल कंट्री रिजार्ट की वेबसाइट की तरह समांतर वेबसाइट किसी अनजान व्यक्ति ने बना दी है व पर्यटक उसे एप्पल कंट्री रिजार्ट की वेबसाइट समझ कर नकली वेबसाइट पर बुकिंग कर रहे है, जिस कारण बुकिंग के सारे पैसे अनजान व्यक्ति को जा रहे है व इनके होटल को काफी नुकसान हो रहा है।
डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने कहा कि पुलिस ने अश्वनी कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
