फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी लेने के आरोप में मल्टी टास्क वर्कर महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

फर्जी प्रमाण पत्र से मल्टी टास्क वर्कर की नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिले की एक पंचायत में विधवा महिला द्वारा 5वीं का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर मल्टी टास्क वर्कर की नौकरी हथियाने का मामला सामने आया था।

विधवा एक स्कूल में एमटीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है, लेकिन सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी अधिसूचना में बताया कि वर्ष 2003 में स्कूल में संबंधित नाम की कोई भी छात्रा पास होकर नहीं गई, न ही स्कूल की ओर से इस तरह का कोई प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई गई थी। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि  महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...