
फतेहपुर, अनिल शर्मा
रवि कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उनको फतेहपुर से विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रत्नेश गुप्ता सह प्रभारी सचिन राय प्रदेश के अध्यक्ष अनूप केसरी संगठन मंत्री शेष पोल सकलानी और संगठन विस्तार कमेटी के चेयरमैन कैप्टन अजय वीर गिल जी का धन्यवाद किया, और बताया कि पार्टी के लिए निष्ठा लगन और इमानदारी से काम करेंगे और फतेहपुर में एक नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
साथ में फतेहपुर के इलाका वासियों को बधाई दी की आम आदमी पार्टी इस क्षेत्र की जनता के दुखों और उनके निवारण और विकास को गति देने के लिए कदम रख चुकी है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से हर बार अनदेखी हुई है। चाहे किसी की भी सरकार रही हो 70 साल की आजादी के बाद भी फतेहपुर एक ऐसी विधानसभा है। यहां पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, पूर्ण रूप से नहीं मिली और उनके दुखों को किसी नेता ने नहीं सुना चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का लेकिन आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों और उनके हितों के लिए लड़ाई लड़ेगी और विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
विधानसभा क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी का एक परिवार है और हरेक के दुख सुख में साथ खड़ी रहेगी साथ में क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह आम आदमी पार्टी का सहयोग करें और पार्टी के साथ जुड़े और अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम भूमिका निभाने के लिए हिस्सेदारी ले आम आदमी पार्टी हर वर्ग का वह परिवार है। जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक भूमिका निभाता है । और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाती है। गरीब व्यक्ति आज तक हर सरकार ने दरकिनार किया।
रवि कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी इस समय के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री के रूप में उभर के आए हैं। उन्होंने दिल्ली वासियों के विकास के लिए दिन-रात एक किया है और भ्रष्टाचार को भी खत्म कर दिया है। हिमाचल में भी एक नया हिमाचल मॉडल दिया जाएगा और हर सुख सुविधाओं के साथ विकास किया जाएगा। भ्रष्टाचार भी खत्म होगा और लोगों को मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा में सुधार नई तकनीक के साथ गांव गांव में सड़क का बनाना पीने के पानी की समस्या का निवारण करना स्वास्थ्य को लेकर नई टेक्नोलॉजी के साथ उच्च स्तर पर काम करना ।
साथ में उन्होंने बताया की फतेहपुर का नेतृत्व कर रहे निप्पी धीमान का धन्यवाद किया जोकि प्रदेश युवा मोर्चा के ज्वाइंट सेक्रेट्री की कार्यकारिणी में कार्यरत है। जिन्होंने फतेहपुर में आम आदमी पार्टी को नई दिशा दी। आम आदमी पार्टी की नींव रखी और नई पहचान दी साथ में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। और कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए इमानदारी और सत्य निष्ठा से काम करें। ताकि फतेहपुर को बदलाव की ओर ले जाएं।
फतेहपुर के कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपाध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष लतीफ, सचिव शम्मी, असद मीडिया अनिल, संगठन मंत्री अवनीत, और विधानसभा ग्रीवेंस अमित सिंह बनाए गए
