प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, दो सप्ताह बाद देवर की शिकायत से हुआ सनसनीखेज खुलासा

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड – अतुल उनियाल

थाना रायवाला क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के रोज इस व्यक्ति की मौत को उसकी पत्नी ने बीमारी के कारण होना बताया था।

पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि हत्या थी।

थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव निवासी दीपक (34 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी अमिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। जिस कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया था।

मृतक के भाई ने हत्या का शक जताया

मामले की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष भूवनचंद्र पुजारी ने बताया कि मंगलवार की शाम मृतक के भाई जितेंद्र नेगी ने अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए अमिता और उसके प्रेमी घर में काम कर रहे ठेकेदार सतेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बुधवार की सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसकी पत्नी और ठेकेदार के बीच प्रेम संबंध थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...