प्रेमी के साथ भागी महिला ने पति के घर आने के लिए मारकर खड्ड में फेंक दी जुड़वा बच्चियां, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह सकोडी पुल के नीचे दो नवजात बच्चियों के शव मिले हैं। दोनों बच्चियां जुड़वा बताई जा रही हैं और इनकी उम्र तीन माह के आसपास बताई जा रही है। मंडी शहर के बीचों बीच सुहड़ा मोहल्ला में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने दोनों शवों को खड्ड से निकाला और कार्रवाई शुरू कर दी है। नीलकंठ अस्पताल में कार्यरत सुहड़ा मोहल्ला निवासी पंकज कुमार सुबह अपनी ड्यूटी से छुट्टी कर घर जा रहे थे तो उनकी नजर पुल के पास फंसी इन बच्चियों पर पड़ी। उन्होंने पहले दोनों को खिलौने समझा। लेकिन जब नजदीक जाकर देखा तो ये बच्चे थे।

मां ने ही उतार दिया मौत के घाट

बताया जा रहा है कि सुहड़ा मोहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहित महिला प्रेमी के साथ भाग गई थी। लेकिन वह वहां पर खुश नहीं थी और अपने पति के पास वापस आना चाहती थी। घर वापस में आने में बच्चियां बाधा न बने इसलिए मां ने दोनों जुड़वा बच्चियों को मारकर खड्ड में फेंक दिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बच्चियों की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...