
चम्बा- भूषण गुरुंग
आज भटियात के टुंडी गॉव में प्राचीन शिव मन्दिर के प्रागण मे शिवरात्रि के पावन अवसर मे रात भर शिव भक्तों के द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया। सुबह आरती के बाद सभी अपने अपने घरों को चले गए।
मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल महाजन ने बताया कि आज इस मंदिर मे लोगो के सहयोग से 6 वा भंडारे का आयोजन किया गया। हर साल महा शिवरात्रि के पावन अवसर में यहाँ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। सुबह ठीक 9 बजे यहाँ के स्थानीय लोगो और शिव मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल महाजन के अगुबई में सुबह मंदिर परिसर में पंडित राम शरण शर्मा के द्वारा हवन पूजन करवाया गया। आरती उतारने के बाद लोगो को प्रसाद बाटा गया।
वही स्थानीय महिलाओ के द्वारा 12 से एक बजे तक भजन कीर्तन किया गया। उसके बाद पंडित राम शरण शर्मा औऱ कमेटी के लोगो द्वारा सभी देवताओं को खाने का भोग लगाया गया । भोग लगाने के बाद कंजको का पूजन करने के बाद सभी लोगो को भंडारा खिलाया गया।
जिसमें आसपास के गॉव के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रशाद के तौर भंडारा का आनन्द लिया।
