प्रसिद्ध मंदिर खुरबी देवी में कथा का आयोजन माता खुरबी देवी जी के प्रांगण में 

--Advertisement--

कंडाघाट – आरपी ठाकुर

मंगलवार 9 अप्रैल से बुधवार 17 अप्रैल तक श्री वायु पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

पुराण कथावाचक आचार्य प्रेमदत शास्त्री गांव जभेच्चा रौड़ी, धर्मपुर वाले भक्तजनों को अपनी मधुर वाणीं से वायु पुराण ज्ञान यज्ञ की कथामृत का रसास्वादन एवं पुराण मर्म की व्याख्या कर भक्तजनों को दुर्लभ ज्ञान प्रदान करेंगे।

कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि कथा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने इलाका के लोगो से आह्वान किया है की सभी लोग सपरिवार खुरबी देवी माता के परांगण, नजदीक गांव जोखा, कंडाघाट, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में आमन्त्रित किया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार पिछले पंद्रह वर्षो से लोगो के सहयोग से किया जा रहा है ।

उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार 9 अप्रैल को कलश यात्रा सहित सर्व देव पूजन एवं कलश स्थापना प्रातः 10 बजे होगी, बुधवार 10 अप्रैल से मंगलवार 16 अप्रैल तक, कथा प्रवचन 12 से सांय 3 बजे तक होगी।

भण्डारा प्रतिदिन कथा उपरान्त होगा और बुधवार 17 अप्रैल को विशाल भण्डारे का आयोजन कमेटी व लोगों के सहयोग से किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर खुरबी देवी माता मन्दिर कमेटी एवं समस्त इलाका वासी राजेन्द्र सिंह, विनोद ठाकुर, तपन शर्मा, किशनचंद ठाकुर,सुंदर सिंह, हिमांशु ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, संजू ठाकुर,बालकिशन उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...