
परागपुर – आशीष कुमार
जसवां प्रागपुर विधानसभा के अंर्तगत गरली में सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरने पर बैठे गरली के उपप्रधान सुशांत मोदगिल उनके साथी रजत ने आज प्रसाशन के आस्वाशन के बाद अपना धरना बापिस ले लिया। इस मौके पर भाजपा नेत्री व जिप उपाध्यक्ष स्नेह लता परमार मौजूद रही।
इस मौके पर बात करते हुए सुशांत मोदगिल ने बताया कि मांगो को लेकर आज प्रसाशन से बात हुई। उनमें से एम्बुलेंस की मांग जो है पूरी हो गई है जो कि कल पहुँच जाएंगी ओर बाकी माँग भी शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। जिस पर हमने धरना बापिस लिया है।
उन्होंने स्थानीय जनता का भी आभार व्यक्त किया है। जिन्होने उनका अपने इलाके के हॉस्पिटल गरली की मांगों को लेकर साथ दिया।
स्नेहलता परमार से जब बात की गई तो उन्होंने भी प्रसाशन को मांगो से अवगत करवाया और अवश्य ये मांगे पूरी होंगी और वो जिला परिषद होने के नाते भी हरसम्भव मदद करने को तैयार।
क्या थी मांगे
एक्सरे मशीन, एम्बुलेंस, डेंटल चेयर, धूप में खड़े होने के लिए शेड का निर्माण
एम्बुलेंस ,डेंटल चेयर की मांग जो है पूरी हो चुकी है।
मोदगिल ने मीडिया जिसमे रिपोटर आसिष का भी आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने पहले दिन से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
