प्रवेश द्वार तुनूहट्टी में बढ़ाई चौकसी, पुरी जांच के बाद ही एंट्री – डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर 

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गूरूंग 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के मामले में हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाई अलर्ट पर है।

पंजाब से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन जिला चंबा के प्रवेश द्वार तुनूहट्टी में पंजाब से आने वाले वाहनों एवं लोगों की पूर्ण रूप से जांच एवं शिनाख्त कर रहा है।

तो वहीं इस सारे मामले पर डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी होटल मालिकों एवं स्थानीय दुकानदारों दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा की किसी भी संदिग्ध व्यक्ति हेतू कोई जानकारी मिलती है तो सीधा पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

इस संबंध में डीएसपी डलहौजी ने सर्व साधारण से अपील की है कि लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग बनाए ताकी बाहरी राज्यों से आने वाले पहली नजर रखी जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा अमृतपाल व उसके समर्थकों की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है तथा किसी भी इलाका वासियों को इस संबंधी कोई भी जानकारी उपलब्ध होती है, तो वह सीधा पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकता है।

पुलिस प्रशासन हमेशा सेवा में तत्पर है। सुरक्षा एजेंसियां एवं पुलिस प्रशासन अमृतपाल सिंह के जिला में घुसने की यथा संभव नजर बनाए हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...