प्रवीण मौत मामले की सीबीआइ जांच शुरू, शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला का बयान भी होगा दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सोलन के वाकनाघाट क्षेत्र निवासी प्रवीण शर्मा की मौत मामले की सीबीआइ जांच शुरू हो गई है। जांच टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी। शिमला ब्रांच में नियमित केस दर्ज होने के बाद अब घटना की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। सीबीआइ उस महिला के बयान भी दर्ज कर सकती है, जिसे पुलिस जांच के अनुसार मौत से पहले प्रवीण शर्मा के साथ देख गया था।

सिरमौर के यशवंतनगर चौकी के एएसआइ ने नौ जून, 2020 को उसके बयान दर्ज किए थे। उसमें उसने शारीरिक संबंध होने की बात स्वीकारी थी। उन्होंने पवन कुमार नामक एक ऐसे व्यक्ति का भी गवाह के तौर पर बयान लिया था, जिसने कहा था कि एक महिला प्रवीण के साथ देखी थी। एएसआइ ने उस महिला का बयान भी दर्ज किया था। उसने इसमें कथित तौर पर शारीरिक संबंध होने की बात स्वीकारी थी।

मृतक की पत्नी पुलिस की कहानी से संतुष्ट नहीं हुई। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआइ जांच मांगी थी। हाईकोर्ट ने तीन दिसंबर को सीबीआइ जांच के आदेश दिए थे।

क्या शराब का किया था सेवन

एएसआइ ने 12 जून, 2020 को अनिल शर्मा नाम के व्यक्त का बयान लिया। इसमें कहा गया था कि उसे नौ जून, 2020 को प्रवीण ने सोलन बुलाया था। वापसी राजगढ़ की ओर आते हुए मेजिक मूमेंट बोदका खरीदी और दोनों ने सेवन किया। लेकिन डुंगू नाला के पास प्रवीण कहीं चला गया। बाद में नाले के पास बेहोश हालत में पड़ा मिला।

दो बार हुआ पोस्टमार्टम

सनौरा के पास स्थानीय उपप्रधान विद्यादत्त ने 9 जून 2020 को यशवंतनगर चौकी को घटना की सूचना दी। पुलिस बेहोश व्यक्ति को सोलन अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 10 जून 2020 को पोस्टमार्टम हुआ। 12 जून को दोबारा शिमला के आइजीएमसी में पोस्टमार्टम किया गया। बाद में केमिकल परीक्षण की फारेंसिक साइंस प्रयोगशाला से सैंपल की रिपोर्ट आई। लेकिन इनमें एल्कोहल का सेवन होना नहीं पाया गया। 16 जून 2020 को एएसआइ ने अनिल शर्मा के दोबारा बयान लिए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...