प्रधानमंत्री मन की बात में जुड़े सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में इस बार हिमाचल प्रदेश से एकमात्र सत्यम कॉलेज आफ नर्सिंग सत्यम इंस्टीट्यूट आफ वेटरिनरी फार्मेसी ट्रेनिंग की छात्र-छात्राओं को जुड़ने का मौका मिला। इस मौके पर 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मन की बात को सुना और सीधे कार्यक्रम के लाइव से जुड़े।

इस मौके पर शाहपुर से पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी मंडल अध्यक्ष भाजपा रवि दत्त शर्मा भाजपा नेता कमल शर्मा कॉलेज के प्रबंधक निर्देशक परविंदर ठाकुर सहित सत्यम एजुकेशन सोसाइटी के सभी सदस्यों सभी स्टाफ के अध्यापक अध्यापिकाएं प्रधानमंत्री मन की बात को सुना और लाइव कार्यक्रम से जुड़े।

इस मौके पर भाजपा नेता सत्यम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका इंस्टीट्यूट हिमाचल प्रदेश में एकमात्र जिस सीधा लाइव मन की बात के लिए चुना गया। प्रधानमंत्री के संबोधन को सब उपस्थित छात्रों ने ध्यानपूर्वक सुना और अपने आप को इस कार्यक्रम का हिस्सा लाइव बनने से गोरवान्वित महसूस किया।

इस मौके पर सरवीण चौधरी ने भी पत्रकारों को संबोधित कहते करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का जो सपना है “एक भारत श्रेष्ठ भारत” “लोकल फॉर ब्रोकल” को आगे बढ़ना और उनके नेतृत्व में देश आज जहां चांद पर झंडा भारत का लहरा रहा है।

वहीं भारत देश निरंतर आगे बढ़ रहा है देश की 140 करोड़ आबादी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बड़े ध्यान से सुनती है और रविवार महीने के अंतिम रविवार का इस दिन के कार्यक्रम को बेसब्री से इंतजार करती हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस कार्यक्रम के लिए लाइव शाहपुर विधानसभा से एकमात्र पूरे हिमाचल प्रदेश में सत्यम कॉलेज आफ नर्सिंग को चुना जिसके लिए शाहपुर के लिए गर्व की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...