प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे CU के देहरा परिसर का उद्घाटन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित देहरा परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अपने स्थायी भवन का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो जाएगा।

वीरवार को चैत्र माह के पहले नवरात्र के अवसर पर देहरा परिसर में हवन-यज्ञ के साथ नए भवन के शुभारंभ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि अप्रैल-मई माह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर इस नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद विभिन्न विभागों को चरणबद्ध तरीके से यहां स्थानांतरित करने की योजना है।

शिक्षा और विकास को मिलेगी नई गति

देहरा में स्थायी कैंपस शुरू होने से न केवल छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं और शोध का बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और विकास को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाया जा सके।

कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश प्रो. सतप्रकाश बंसल का कहना है कि अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और धीरे-धीरे विभागों को यहां शिफ्ट किया जाएगा।

इसी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में एलएल.बी. और होटल मैनेजमैंट के महत्वपूर्ण प्रोफैशनल कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये दोनों नए कोर्स धर्मशाला परिसर में ही चलाए जाएंगे, जिससे जिला मुख्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का और अधिक विस्तार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...