प्रदेश में 16 जून से मछली शिकार पर प्रतिबंध; विभाग ने तय किए उडऩदस्ते, आदेश न मानने पर कार्रवाई

--Advertisement--

हिमाचल में 15 अगस्त तक बंद होगा मत्स्य आखेट; विभाग ने तय किए उडऩदस्ते, आदेश न मानने पर कार्रवाई

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जलाशयों, नदी, नालों और खड्डों में मछली पकडऩे पर मत्स्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकडऩे पर रोक लगाई है। अवहेलना करने वालों को तीन साल तक की कैद और पांच हजार तक का जुर्माना हो सकता है।

निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य सतपाल मेहता ने बताया कि प्रदेश के जलाशयों एवं सामान्य नदी-नालों व इनकी सहायक नदियों में 12 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकडक़र अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के पांच जलाशयों गोबिंदसागर, पौंग, चमेरा, कोलडैम एवं रणजीत सागर में 5300 से अधिक मछुआरे मछली पकडऩे का कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा अन्य जगह पर 6000 से अधिक मछुआरे फेंकवां जाल के साथ मछली पकडऩे के कार्य में लगे हैं। सभी मछुआरों को निरंतर मछली मिलती रहे, इसका दायित्व हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग का है।

इसके लिए मत्स्य विभाग प्रतिवर्ष दो माह के लिए मछली पकडऩे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है, क्योंकि इस अवधि में अधिकतर महत्त्वपूर्ण प्रजातियों की मछलियां प्रजनन करती हैं, जिससे इन जलाशयों में मछली बीज संग्रहण हो जाता है।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार के अवैध मत्स्य आखेट में शामिल न हों, अन्यथा अगर कोई पकड़ा जाएगा, तो अधिकतम तीन साल की कैद अथवा पांच हजार तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

दो महीने झील किनारे स्थापित होंगे कैंप

मत्स्य विभाग के मुताबिक झील के किनारे में दो महीने के लिए विभाग कई जगहों पर अपने कैंप स्थापित करेगा। इसके अलावा मोटर बोट से भी चैकिंग की जाएगी। इन दो माह के दौरान मछली का बीज डाला जाता है।

इस बंद समय में मछली प्रजनन भी करती है। इसलिए दो माह तक आखेट बंद रहेगा। मत्स्य विभाग ने प्रजनन के मौसम में अवैध मछली पकडऩे की जांच के लिए एक उडऩदस्ता और गश्ती दलों को तैनात किया है। पावर मोटर बोट भी जलाशय में अवैध मछली पकडऩे पर नजर रखेगी।

मछली बीज डालने व प्रजनन के कारण नहीं होगा शिकार

मत्स्य विभाग बिलासपुर के निदेशक सतपाल मेहता ने कहा कि विभाग ने चालू प्रजनन सीजन में पौंग जलाशय में करीब एक करोड़ का मत्स्य बीज डालने की योजना बनाई है। मत्स्य विभाग हर वर्ष जून से अगस्त महीने तक मछली पकडऩे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाता आया है।

उडऩदस्ता न केवल बंद सीजन में अवैध मत्स्य आखेट को रोकने के लिए कड़े कड़े कदम उठाएगा। गैरकानूनी मत्स्य पर कड़ी नजर रखेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...