
पालमपुर- बर्फू
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से जानकारी शेयर करते हुए बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते दिनों एक तेज रफ्तार वाइक सवार पुल से टकराया और उनका सिर धड़ से अलग हो गया। पत्नी की दोनों टांगें टूट गई। समाचार और उसका चित्र देखकर दिल दहल गया।
आज की अखबारों में भी दो दुर्घटनाओं की खबर है। उन्होंने कहा सड़कों पर दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार और लापरवाही होता है। शांता कुमार ने यह जानकारी अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़े पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस संबंध में एक सख्त कानून बनाया है। नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया है कि जिन प्रदेशों में उस कानून को लागू कर दिया गया है। वहां दुर्घटनाओं की संख्या बहुत कम हो गई है।
शांता कुमार ने हिमाचल सरकार से विशेष आग्रह किया है कि उस केंद्रीय कानून को अति शीघ्र लागू किया जाए और सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाया जाए। तेज रफ्तार चलने ओर नियमों का उल्लंघन करने पर इतनी अधिक सजा व जुर्माना हो कि लोगों को नियमों का पालन करने का सलीका आ जाये।
सरकार के इस कदम से दुर्घटनाएं कम होगी और बहुत से परिवार लापरवाही की मूर्खता के कारण बर्बाद होने से बच जाएगे। पुलिस को इस संबंध में सख्ती के साथ काम करने की आवश्यकता है।
