प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 20 को बारिश-बर्फबारी

--Advertisement--

Image

कार्यालय संवाददाता – शिमला

हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह के दौरान मौसम फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग द्वारा 20 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान किन्नौर, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, मनाली सहित जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की भारी उछाल आया है।

पारा चढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में अभी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल्पा, धर्मशाला व सोलन के तापमान में शनिवार के मुकाबले हल्की गिरावट आई है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में 20 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सप्ताह के आखिर में बारिश-बर्फबारी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...