प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्रीरेणुकाजी में सेल्फी प्वाइंट पर लिखें शब्‍दों पर मचा बवाल

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर में भगवान परशुराम की माता व महिला आकार में बनी प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील में लगे सेल्फी प्वाइंट पर बवाल मच गया है।

श्रीरेणुकाजी झील के समीप विकास बोर्ड के द्वारा लगाया गया सेल्फी प्वाइंट आइ लव यू रुेणका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि मां श्रीरेणुकाजी पवित्र धार्मिक स्थल और भगवान परशुराम की जन्मभूमि है। हर साल लाखों श्रद्धालु आस्था के चलते यहां पहुंचते हैं।

धार्मिक स्थल का अधूरा नाम लोगों की आस्था के साथ मजाक साबित हो रहा है। हिंदू जागरण मंच ने श्रीरेणुकाजी में लगाए गए बोर्ड की शब्दावली पर एतराज जताया है। मंच के प्रदेश सचिव मानव शर्मा ने प्रशासन से अनुरोध है कि नाम के साथ ‘श्री’ व ‘जी’ शब्द का प्रयोग किया जाए।

हिंदू जागरण मंच जिला युवा अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि सौंदर्यीकरण करना अच्छी बात है पर उसके साथ हमें अपनी आस्था को भी नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि पवित्र स्थल के नाम के साथ श्री व जी प्रयोग किया जाए अन्यथा हिंदू जागरण मंच उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...