प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभिन्न ढाबा, रेस्तरां व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया औचक्क निरीक्षण

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पर्यटन नगरी डलहौजी में एसडीएम अनिल भारद्वाज की अगवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने विभिन्न ढाबा, रेस्तरां व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक्क निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पोलिथीन बैग का प्रयोग करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पांच व्यापारिक प्रतिष्ठानों का चालान कर चौदह हजार रुपए का जुर्माना किया।

उन्होंने कहा कि पोलिथीन मानव जीवन, वनस्पति व जीव जंतुओं के लिए काफी हानिकारक होने सहित पर्यावरण व धरती के लिए बेहद नुकसानदायक है।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने व्यापारियों से स्वच्छता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक और पोलिथीन का प्रयोग न करें, जबकि इसके इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को लागू करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही संचालकों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पोलिथीन का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत भी दी। इसके अलावा होटल कारोबारियों के साथ एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने होटल कारोबारियों को जागरूक करते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा होटल कारोबारियों के लिए ऑनलाइन रिन्यूअल सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके तहत 20 से कम कमरों वाले होटल कारोबारी अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वार्षिक अनुमति का ऑनलाइन रिन्यू करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...