प्रत्याशी 5 व्यक्तियों के साथ कर सकेंगे डोर टू डोर प्रचार

--Advertisement--

Image

प्रेक्षकों ने डीसी, एसपी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर की चुनावी समीक्षा
शिमला, 2 नवंबर – नितिश पठानियां
जिला शिमला के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक पंधारी यादव, भावना गर्ग, राज कुमार यादव, पुलिस प्रेक्षक पी श्रीजीत तथा व्यय प्रेक्षकों अज़हर जैन वयाल परमबथ, अखिलेश गुप्ता तथा सुनील किसन अगावने ने विली पार्क में आज विस चुनाव-2022 के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी तथा एसपी डॉ. मोनिका भटुंगरू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चुनाव प्रेक्षकों ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, शराब व नकदी की जब्ती, ईवीएम तथा अन्य चुनावी सामग्री को लाने-ले जाने, सुरक्षा प्लान तथा मतदान कर्मियों के पूर्वाभ्यास जैसे सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उपायुक्त आदित्य नेगी ने उन्हें बताया कि ईवीएम की दो चरण की रैंडमाइजेशन तथा मतदान कर्मियों की रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मॉक पोल, ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
चुनाव प्रेक्षकों ने कहा कि गाड़ियों की चैकिंग का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए तथा उड़न दस्तों को भी फील्ड में उतारा जाए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर प्रचार में प्रत्याशी को अपने साथ पांच से अधिक व्यक्ति ले जाने की अनुमति नहीं होती है, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को इस बात की जानकारी दे दी जाए। जिस पर उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें इस बात की जानकारी दे दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि सी-विजिल पर जिला शिमला में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं थी, जिनका निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में मतदाताओं की सुविधा के लिए 1044 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ये रहे मौजूद
बैठक में एडीसी शिवम प्रताप सिंह, एडीएम कानून व्यवस्था राहुल चौहान, एडीएम प्रोटोकॉल सचिन कंवल, पीओ डीआरडीए सुरजीत, निर्वाचन तहसीलदार राजेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...