प्रतिभा सिंह का अभिनंदन समारोह: चुनावी शंखनाद करते हुए प्रतिभा सिंह ने डबल इंजन सरकार को लिया आड़े हाथों

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह आज अलग अंदाज में नजर आई। उन्होंने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता का संदेश भी दिया। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त प्रदेश की जनता की आवाज को भी मुखरता से उठाया।

उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आज से और अभी से फील्ड में डट जाएं और तब तक चैन से नहीं सोना है, जब तक पार्टी को सत्ता में न लाएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह से भाजपा को हराया, उसी तरह से विधानसभा चुनावों में भी हराना है और इसके लिए सभी को फील्ड में एकजुटता के साथ जुटना होगा।

शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जुटी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद प्रतिभा सिंह ने चुनावी शंखनाद भी कर दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इस सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

आज महंगाई से जनता इतनी त्रस्त है कि उसे अपना घर तक चलाना मुश्किल हो रहा है। दाल, तेल, नमक, रसोई गैस सभी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं और इसका असर आम जनता की जीवन पर पड़ रहा है।

प्रतिभा सिंह ने बेरोजगार युवाओं की आवाज को भी बुलंद किया और कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था कि उनकी सरकार हर साल दो करोड़ लोगों को रोजदार देगी।

उस हिसाब से अब तक के इस सरकार के आठ साल में 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन हो इसके उलट रहा है। रोजगार मिलना तो दूर, उलटे रोजगार छिना जा रहा है। वहीं, प्रदेश की भाजपा सरकार भी रोजगार देने में विफल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में लगातार बढ़ रहे कर्ज पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि यह सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। कर्ज का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और अभी तक 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है और अभी इस सरकार का कार्यकाल बचा हुआ है और इसमें यह सरकार और भारी कर्ज लेने वाली है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं जो कि पूरी तरह से खोखले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पू्र्व वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में हुए शिलान्यासों और अन्य चल रहे कार्यों के ही उद्घाटन कर रही है। इनकी अपनी उपलब्धियां शून्य हैं।

उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह आज उनके बीच नहीं है, लेकिन उनका आशीर्वाद उनके साथ है और उनके दिखाए मार्ग पर चल कर राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह विकास का मॉडल चलेगा और पूरे प्रदेश का एक समान विकास जैसे पहले होता था, आगे भी कांग्रेस सरकार बनने पर होगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में कर्मचारियों का अहम योगदान है और मौजूदा भाजपा सरकार इन कर्मचारियों को कुचलने में लगी है। जो भी कर्मचारी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे प्रताड़ित किया जाता है। उनके दूरदराज के इलाकों में तबादले किए जा रहे हैं और उन्हें चुप रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें सारे वित्तीय व अन्य लाभ दिए जाएंगे

प्रतिभा सिंह ने न्यू पेंशन स्कीम का मामला उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने फैसला लिया है कि सभी कर्मचारियों को एक समान पेंशन मिले और एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों का मामला उठाते हुए कहा कि उनके हितों की पूरी रक्षा होगी और कांग्रेस सत्ता में आने पर इस मामले को सुलझाएगी और भविष्य में रेगुलर भर्तियां करेगी। यही नहीं, करूणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे पात्र लोगों को भी नौकरी देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...