पौधों को पानी देते समय महिला का फिसला पांव, टैंक में डूबने से हुई मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जिला की ग्राम पंचायत गवारड़ू के करसोह गांव में पौधों को पानी देते समय पांव फिसलने से 35 वर्षीय महिला की पानी के टैंक में डूब गई। पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत हो गई है।

महिला की बेटी जब स्कूल से घर पहुंची तब महिला की तलाश शुरू हुई। टैंक के पास चप्पल देखकर परिजन टैंक की तरफ दौड़े।

परिजन ने महिला को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहीं चिकित्सकों ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय यह हादसा हुआ जब महिला अपनी पशुशाला के पास पौधों को पानी दे रही थी। मृतक अपने पीछे तीन माह की बेटी व दो अन्य बच्चे छोड़ गई है।

पंचायत प्रधान सरोज कुमारी ने घटना की पुष्टि की है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता की मांग की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

तलवारें लेकर घर में घुसे 15 हमलावर, औरतों को भी नहीं बख्शा, खिड़कियां-गाड़ियां सब चकनाचूर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के औद्योगिक शहर पांवटा साहिब का देवी...

हिमकेयर योजना बंद करेगी सुक्खू सरकार, 1000 करोड़ घोटाले का दावा; विजिलेंस जांच के आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान...

भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में युवक-युवती की मौत, कार के उड़े परखच्चे

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार सुबह...

लेन-देन के विवाद में मजदूर पर जानलेवा हमला, सिर पर कांच की बोतल मारकर किया लहूलुहान

चम्बा - भूषण गुरूंग  चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के...