पौंग झील में विदेशी पक्षियों ने दी दस्तक, साइबेरिया से पहुंचे15 हजार प्रवासी पक्षी

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

पौंग झील में विदेशी मेहमानों ने दस्तक दे दी है। पौंग झील में कई प्रजातियों के 15 हजार प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह मेहमान परिंदे मध्य एशिया, साइबेरिया, चीन मंगोलिया आदि ठंडे देशों से यहां पहंचते हैं और जैसे जैसे और ठंड बढ़ेगी इनकी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अगले माह तक यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है और मार्च महीने तक यह विदेशी मेहमान यहां से वापस लौटेंगे।

पिछले वर्ष आए थे 100 से अधिक प्रजातियों के पक्षी

पिछले वर्ष सौ से अधिक प्रजातियों के पक्षियों ने यहां पर दस्तक दी थी। एक लाख से अधिक विदेशी मेहमान परिंदे यहां पहुंचे थे। हालांकि पिछली बार विदेशी मेहमान परिदों की बर्ड फ्लू से काफी मौते हो गई थी। जिन्हें विभाग की निगरानी में दबाया गया था।

विदेशी परिंदों की सुरक्षा करेंगी 15 टीमें

विदेशी मेहमान परिंदों की सुरक्षा के लिए 15 वन्य प्राणी विभाग की टीमों का गठन किया गया है। यह टीमे इन पक्षियों की सुरक्षा करेंगे व अवैध रूप से होने वाले शिकार पर रोक लगाएंगे। यहां पर पांच महीने यह पक्षी लगातार रौनक बढ़ाते हैं।

इन पक्षियों को देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। पक्षियों की अटखेलियों को देखकर यहां पर पर्यटक काफी आनंदित होते हैं। सबसे अदिक यहां पर बार हैडेड गूज नाम का प्रवासी पक्षी पहुंचता है। जबकि अन्य सैकड़ों प्रजातियों के पक्षी यहां पहुंचते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...