पौंग झील में नहाने उतरे एक व्‍यक्ति का हुआ शव बरामद, एक की तलाश जारी, पुलिस व एनडीआरएफ की टीम कर रही सर्च

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

पौंग झील में रात को नहाने उतरे दो लोगों में से एक का शव आज झील से प्राप्त हो गया है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें अभी भी सर्च कर रही हैं। सुबह जब अभियान शुरू हुआ तो एक शव मिल गया। शव की पहचान रणजीत सिंह के रूप में की गई है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

देहरा उपमंडल के हरिपुर के नजदीक पौंग झील में नहाने उतरे दो युवक लापता हो गए। लाख कोशिश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसे में आशंका है कि दोनों झील में डूब गए हैं। एनडीआरएफ की टीम बीते रोज दिन भर उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू हुई। जिसमें 32 वर्षीय रणजीत का शव झील से बरामद हो गया है। जबकि 45 वर्षीय राजकुमार अभी तक लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

ऐसे घटी है घटना

इलाके की बरयाल पंचायत के भियाल गांव से तीन लोग बुधवार शाम पार्टी मनाने पौंग झील की ओर गए थे। वे लोग देर रात तक वहीं बैठे रहे। इसी बीच रात करीब 11 बजे 45 साल के राजकुमार और 32 साल के रणजीत झील में नहाने उतर गए। जबकि तीसरा साथी बाहर ही बैठा था।

माना जा रहा है कि नहाते समय दोनों से एक पानी के अंदर चला गया। दूसरा उसकी तलाश में आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। तीसरा साथी जब तक उनके पास पहुंचा, दोनों लापता हो चुके थे। थोड़ी-देर यहां-वहां देखने के बाद वह डर के मारे घर की ओर भाग निकला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...