
ज्वाली – अनिल छांगू
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत सिहाल में पौंग झील में बुधवार को डूबी युवती का शव आज बरामद हो गया।
एनडीआरएफ की टीम सुबह ही मौका पर पहुंच गई तथा अभियान चलाया। थोड़ी ही देर बाद एनडीआरएफ ने युवती के शव को बरामद कर लिया।
जिस जगह पर युवती डूबी हुई थी, वहां पर पानी की गहराई करीब 20 फीट थी। युवती के परिजन भी सुबह ही मौका पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि 22 वर्षीय युवती साक्षी का शव बरामद हो गया है तथा पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
