शाहपुर – कोहली
महिला एवम बाल विकास विभाग रैत द्वारा मंगलवार को पोषण पखवाड़ा के तहत धारकंडी क्षेत्र की पंचायत रुलेड में रैली निकाली गई। रैली को जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत संतोष कुमारी ने पोषण पर जानकारी देते हुए कहा की बर्ष 2023 को विश्व में मोटे अनाज के रुप में मनाया जायेगा। साथ ही कहा की अगर हम अपने खाने में मोटे अनाज अपनाते है तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने पोषण पखवाड़े की जानकारी देते हुए बताया की 20 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक पूरे भारत में पोषण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है इस दौरान रैली में 100 से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
रैली में आईसीडीएस सुपरवाइजर रवि कुमार, अनीता कुमारी संतोष कुमारी आदि भी मौजूद थे।

